चूरू में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक ट्रैक - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

गुरुवार, 31 मई 2018

चूरू में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक ट्रैक

केन्द्र सरकार के खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत चूरू जिला खेल स्टेडियम के विकास की योजना बनायी गयी है जिसके तहत अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्लास वन सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया जायेगा. करीब 6 करोड 30 लाख की लागत से बनने वाले इस 400 मीटर ट्रैक का चूरू सांसद राहुल कस्वां ने शिलान्यास किया. सांसद रा​हुल कस्वां ने कहा कि खेलो इंडिया के तहत सरकार ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे ला रही है. चूरू में सिन्थेटिक ट्रैक का निर्माण इस योजना की तरफ ऐतिहासिक कदम होगा. उन्होंने कहा कि चूरू का नाम ओलम्पिक में चमके और यह जिला स्पोर्टस हब बने यही हमारा सपना है. सांसद ने ट्रैक की गुणवत्ता को लेकर कहा कि यह ट्रैक अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का होगा, जिसके निर्माण कार्य का वे फीडबैक लेते रहेंगे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2kCHw9p