जालोर हैडकांस्टेबल की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

गुरुवार, 3 मई 2018

जालोर हैडकांस्टेबल की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

जालोर हैडकांस्टेबल की हत्या खुलासा,
3 आरोपी गिरफ्तार


By Modran News -


May 3, 2018












जालोर. न्यूज


जालोर शहर के कोतावाली थाने मे कार्यरत हैड कांस्टेबल की बुधवार रात्रि बदमाशों ने तलवार, चाकू व लाठी से हमला कर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 3 हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। पाली निवासी हैडकांस्टेबल सोनाराम मेघवाल को बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर बुधवार रात्रि घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहूंचकर अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसके बाद जोधपुर रेफर किया गया। जोधपुर ले जाते समय हैडकांस्टेबल की मौत हो गई।




सोनाराम ने पुलिस को पर्चा बयान में बताया कि बुधवार रात्रि 11.30 बजे शादी समारोह मेें खाना खाकर आ रहा था। उसी समय जोगाराम हरिजन ने फोन करके ट्रक युनियन ऑफिस के पास जरूरी काम का बोलकर बुलाया। जिसपर कांस्टेबल बाईक पर सवार वहां पहूंचा तभी तीन जने खड़े थे एवं हमला कर दिया।


पुलिस ने टीम का गठन करते हुए आरोपी जोगेन्द्र उर्फ जोगाराम पुत्र नरतप जाति हरिजन उम्र 22 साल निवासी हरिजन बस्ती जालोर, अजय उर्फ विजय पुत्र संतोष कुमार जाति हरिजन उम्र 20 साल निवासी हरिजन बस्ती जालोर व गजेन्द्र उर्फ राहूल पुत्र नरपत जाति हरिजन उम्र 24 साल निवासी तासखाना बावड़ी जालोर को गिरफ्तार कर खुलासा किया।