मोदरान जल यात्रा के साथ ही पांच दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

रविवार, 6 मई 2018

मोदरान जल यात्रा के साथ ही पांच दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज

मोदरान मे आज से जलयात्रा के साथ ठाकुरजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आगाज ।

जगमालसिंह राजपुरोहित मोदरान

मोदरान में नवनिर्मित राधा -कृष्ण ठाकुर जी मंदिर की मूर्ति स्थापना व प्राण -प्रतिष्ठा महोत्सव  का आगाज आज से जल यात्रा के साथ  शुरू हुआ ।

राजपुरोहित जागरवाल युवा मंडल के कार्यकर्ताओ ने  बताया कि  राज़पुरोहित समाज के  (जागरवाल , सांथूआ , पोकरणा )परिवार की और से ठाकुरजी मंदिर  की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम हो रहा है।
आज के  आयोजित कार्यक्रम मे कदरी मठ मैंग्लोर  से पधारे निर्मलनाथजी महाराज व कई अन्य   साधू-संत भी जल यात्रा की आगाज मे शिरकत कि
जलयात्रा ठाकुरजी मंदिर से बडे ही शानदार ढग से डिजे बैंड व ढोल नंगारो के साथ आरम्भ हुई जिसमे सैकडो नन्ही -नन्ही बालीकाओ ने सर पर जल क्लश लेकर जलयात्रा मे भाग लिया ।

वही पांच दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यक्रम में कई बडी बडी राजनितीक  हस्तिया, व समाज बन्धु करेंगे शिरकत ,
आज से 10 मई तक चलेगा प्राण -प्रतिष्ठा महोत्सव व जिसमे दोनो समय भोजन-प्रसादी व आज शाम को जाने माने संगीतकार व भजन गायकों द्वारा  विशाल भजन संध्या का आयोजन भी किया जायेगा ।