जैतारण@आईबीखांन
मे इन दिनो शहर के विभिन्न भागो मे चल रहे सीवरेज लाईन बिछाने के कार्य मे ठेकेदार की लापरवाही के कारण आये दिन शहर मे कई वाहन चलते चलते बीच सड़क पर ही धस जाते है तो कई जगह जलदाय विभाग की पाईप लाईने तो कभी टेलीफोन लाईने तोडकर शहर का पूरा ढाचा ही बिगाड़कर रख दिया है।शनिवार सायं को तो पंचायत समिति के पास स्वयं ठेकेदार टेक्टर मय ट्रोली बीच सड़क पर धस गया।गनीमत यह रहा की मात्र टेक्टर क्षतिग्रस्त हुआ,लेकिन चालक व अन्य लोग बाल बाल बच गये।फिलहाल टेक्टर को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है
शनिवार, 27 मई 2017
न्यूज़ रिपोर्टर
पत्रकारों के लिए अवसर अनंत है। किंतु साथ ही साथ किसी भी पत्रकार का कार्य अधिक चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि नया विश्व, इस कहावत को चरितार्थ कर रहा है कि ‘‘कलम (और कैमरा) तलवार से कहीं अधिक प्रभावशाली है।’’ अब घटनाओं की मात्र साधारण रिपोर्ट देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रिपोर्टिंग में अधिक विशेषज्ञता और व्यावसायिकता होना आवश्यक है। यही कारण है कि पत्रकार समाचारपत्रों एवं आवधिक पत्र-पत्रिकाओं के लिए राजनीति शास्त्र, वित्त एवं अर्थशास्त्र, जाचं, संस्कृति एवं खेल जैसे विविध क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त करते हैं।

