जालोर: जिले के सांचौर उपखंड क्षेत्र के दांतिया ग्राम पंचायत के ग्रामीण मंगलवार को विद्युत विभाग की विभिन्न समस्याओं का सामाधान नही होने से नराज ग्रामीण धरने पर बैठ गए. वहीं सोमवार को संरपच भगवत कंवर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर धरने पर बैठने की ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी.
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि दांतिया ग्राम पंचात के अटल सेवा के विद्युत कनेक्शन को लेकर विभाग कार्यालय में 9 माह पहले डिमाण्ड राशि का भुगतान करने के बावजुद भी विद्युत विभाग द्वारा अटल सेवा केन्द्र को विधुतीकरण से नहीं जोड़ा जा रहा है.
साथ ही विभाग कार्यालय में ग्रामीणों द्वारा कनेक्शन को लेकर फाईले दी हुई जिनका विभाग कोई निस्तारण नहीं कर रहा है ना ही ग्रामीणों को अधिकारीयों की और से कोई संतोषजनक जबाव मिल रहा है. ऐसे में आक्रोशित ग्रामीण उपखंड कार्यालय के आगे बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे.
उपखंड कार्यालय के आगे विद्युत विभाग की कई समस्याओं को लेकर बैठेगे. ग्राम पंचायत का आरोप है कि कई बार अधिकारीयों को अगवत करवाने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.
इसके साथ – साथ पेयजल आपूर्ति हेतु वांक वितरीका पर बुस्टर हेतु विद्युत डिमाण्ड राशि किसानों ने जमा करवा दी जिसके बाद भी बुस्टर पर कनेक्शन जारी नहीं किया गया. ग्रामीणों ने आबादी भूमि में विद्युत कनेक्शन पाप्त करने के लिए 10 माह से पहले डिमाण्ड राशि कर भरने के बाद भी कनेक्शन नहीं देने सहित मांगो को लेकर प्रदर्शन करेंगे.
