सायला में चार दशक बाद कल होगी घुड़दौड़ - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017

सायला में चार दशक बाद कल होगी घुड़दौड़

@प्रभु राम चौधरी
सायला
उपखण्ड मुख्यालय पर पुनःचार दशक बाद घुड़दौड़ का आयोजन होगा।
सायला सरपंच सुरेश जी  राजपुरोहित ने बताया कि चार दशक पूर्व सायला में प्रतिवर्ष  दीपावली के दूसरे दिन रामश्यामा पर घुड़दौड़ का आयोजन होता था। जो प्रातः पोस्ट ऑफिस रोड़ स्थित निम्बोरानाथ महादेव मंदिर मढ़ी से रवाना होकर पुराना बस स्टेंड तक आती थी। जिसे पुनः प्रारम्भ करने की अभिनव पहल की है। कल सवेरे रामा शामा के दिन 20 अक्टूम्बर 2017 शुक्रवार को प्रातः 8 बजे नदी क्षेत्र में प्रस्तावित अश्व मेला स्थल से प्रारम्भ होगी। जिसमें अश्वपालको द्वारा घुड़दौड़ के बाद करतब का प्रर्दशन किया जायेगा।