अवैध रूप से पटाखे बेचते एक गिरफ्तार - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

बुधवार, 18 अक्टूबर 2017

अवैध रूप से पटाखे बेचते एक गिरफ्तार

सायला | सायलापुलिस ने एक व्यक्ति को बिना लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखे बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अरविंद कुमार पुरोहित ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध रूप से विस्फोटक पटाखे बेचने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार शाम को एएसआई कुंदनसिंह देवड़ा ने वालेरा में अवैध रूप से पटाखे बेचते पाये जाने पर नैनाराम पुत्र भलाराम मेघवाल निवासी वालेरा को गिरफ्तार कर पटाखे जब्त किए है। आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।