असंतुलित होकर जीप पलटी, जेरण गांव के युवक की मौत  - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

बुधवार, 18 अक्टूबर 2017

असंतुलित होकर जीप पलटी, जेरण गांव के युवक की मौत 

@ प्रकाश बिश्नोई
भीनमाल| निकटवर्ती जेरण गांव के एक युवक की बाड़मेर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अराबा सरहद में बोलेरो असंतुलित होकर पलटने से मौत हो गई, वहीं हादसे में तीन जने घायल हो गए। पुलिस के अनुसार जेरण निवासी पूराराम (38) पुत्र समताजी पुरोहित, घेवरराम (32) पुत्र जवानाराम देवासी, आसाराम (32) पुत्र भूराराम पुरोहित, ईश्वर (05) पुत्र आसाराम पुरोहित जोधपुर से बोलेरो से वापस गांव रहे थे। अराबा सरहद में सड़क पर अचानक ऊंट जाने से बोलेरो टकराकर असंतुलित हो पलट गई। घटना की जानकारी मिलने पर कल्याणपुर थानाधिकारी अमराराम भील मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी वाहन से कल्याणपुर के संत राजाराम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सको ने पूराराम पुरोहित को मृत घोषित कर दिया।