बीकानेर। शादी कर धोखे से रूपये ऐठन कर विवाहिता के भागने तथा दूसरे व्यक्ति से शादी करने का एक ओर मामला प्रकाश में आया है। जिले के लूणकरणसर क्षेत्र में एक पखवाड़े ये दूसरा ऐसा मामला है,जिसमें शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर रूपये ऐठ लिये और फिर किसी अन्य से शादी कर ली।
जानकारी के अनुसार लूणकरणसर तहसील के दुलमेरा निवासी 40 वर्षीय लालचंद बाठिया ने कोटगेट थाने मे रपट दर्ज करवाते हुए बताया कि बंठिडा का एक गिरोह शादी के नाम पर ठगी करता है। जिसका वे भी शिकार हुए है। मामले के अनुसार लालचंद की शादी करवाने के लिये बठिण्डा के अमनदाता अरोड़ा व जसवीर कौर मेरे पास सूरतगढ़ निवासी हेमन्त मेघवाल के मार्फत आये और दीपिका अरोड़ा से शादी करवाने का प्रस्ताव दिया। इसकी एवज में उन्होंने मेरे से पांच लाख रूपये देने की बात भी कही। इस पर लालचंद शादी के लिये राजी हो गया।
जिसके बाद रानीबाजार स्थित एक भवन मे आठ फरवरी 2017 को लालचंद और दीपिका की शादी हुई। शादी के कुछ समय बाद ही जसवीर दीपिका के घर आई और लालचंद को दीपिका को घर ले जाने की बात कहते हुए अपने साथ ले गई। जिसके बाद से अब तक नहीं लौटी। लीलचंद ने जरिये इस्तगासे दर्ज करवाये इस मुकद्दमें में बताया कि उसने आरोपियो को तीन लाख रूपये एक बार तथा दो लाख रूपये अपने मित्र से लेकर दिये।
पुलिस ने दीपिका अरोडा़,पारसनगर निवासी जसवीर अरोड़ा,अमनदाता अरोड़ा और सूरतगढ़ निवासी हेमन्त मेघवाल के खिलाफ 420,406 बी 120 के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई महेशदान को सौंप दी है। गौरतलब रहे कि विगत दिनों लूणकरणसर थाने मे ं पारवा निवासी ने भी इसी तरह का एक मामला दर्ज करवाया था।
