ट्रेन की चपेट मे आने से दो छात्राओं की मौत - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

शनिवार, 2 दिसंबर 2017

ट्रेन की चपेट मे आने से दो छात्राओं की मौत

ट्रेन की चपेट मे आने से दो छात्राओं की मौत

धोरीमन्ना न्यूज नेटनर्क ||
सिवाना- बाड़मेर जिले के सिवाना के मोकलसर रेल्वे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट मे आने से दो छात्राएं की मौके पर ही मौत होने का मामला सामने आया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिवाना मोकलसर रेलवे लाईन पर बड़ा हादसा हो गया। जिसमे दो छात्राएं पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक दोनों छात्राएं रायथल गाँव कि निवासी है और कंप्यूटर कोर्स के लिए रोजाना मायलावास जाती थी। पूरी घटना मोकलसर रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार वीणा रामावत एवं प्रवीणा रामावत कोचिंग सेंट्रल से आ रही थी। तभी बस पकड़ने की जल्दी में इंजन की चपेट में आ गई।

घटना के बाद जीआरपी पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची, दोनों छात्राओं के शवों को अपने कब्जे मे लिया और मोर्चरी मे रखवाया। आवश्यक कार्यवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए जाएंगे।