राजस्थान के ये चर्चित विधायक बनेंगे मुख्यमंत्री - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017

राजस्थान के ये चर्चित विधायक बनेंगे मुख्यमंत्री

राजस्थान के ये चर्चित विधायक बनेंगे मुख्यमंत्री
कॉन्सेप्ट इमेज।

फिल्म निदेशक मंजूर अली कुरैशी राजस्थानी फिल्म 'म्हारो गोविन्द' राजनीतिक परिदृश्य पर बना रहे हैं जिसमें नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा मुख्यमंत्री का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म की शूटिंग फिल्हाल मंडावा में चल रही है।



मुख्यमंत्री का सीन 31 दिसम्बर को नवलगढ़ स्थित पोदार स्कूल में फिल्माया जाएगा। इस सीन में विधायक राजकुमार शर्मा मुख्यमंत्री के तौर पर एक समारोह में शामिल होंगे व बेटी बचाओ के मुद्दे पर भाषण देंगे। निर्देशक कुरैशी के मुताबिक यह फिल्म बेटी बचाने सहित पारिवारिक व मनोरंजन से भरपूर होगी। इसे अगले साल अप्रेल माह में रिलीज किया जाएगा।
आपको बता दें नवलगढ़ से निर्दलिय विधायक इन दिनों चर्चा में हैं। डॉक्टर्स की हड़ताल से आहत विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग की थी। इस्तीफा नहीं देने पर विधायक ने खुद विधानसभा सदस्य से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया।