रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ मिला किसान का शव - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017

रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ मिला किसान का शव

रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ मिला किसान का शव, सिर पर गहरी चोट के निशान


मामला रुड़की के तेज्जुपुर गांव का है। यहां कल रात किसान संजय खेत में पानी की सिंचाई का कहकर घर से निकला था और सुबह तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खेत पर जाकर देखा। वहां भी संजय नहीं मिला। काफी देर ढूंढने पर संजय का खून में लथपत शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं।

मणिकांत मिश्रा का कहना है कि सिर पर चोट के निशान देखकर प्रथम दृष्टया ये मामले हत्या का लग रहा है। फिलहाल शव को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।