अब 25 जनवरी से शुरू होंगी 12वीं बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं
राज्यभर में 18 जनवरी से शुरू होने जा रही राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं अब 25 जनवरी से शुरू होंगी। बोर्ड कार्मिकों व शिक्षकों की उपचुनाव में ड्यूटी के चलते प्रायोगिक परीक्षा की तिथियां बदली गई हैं।
पहले सीनियर सेकंडरी परीक्षा-2018 के नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 18 जनवरी से 17 फरवरी आैर स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 17 फरवरी से 23 फरवरी के बीच आयोजित होनी थी, लेकिन अब नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 25 जनवरी से 24 फरवरी तक आैर स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की 21 से 24 फरवरी के बीच होंगी। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा सामाग्री विद्यालयों द्वारा दिए गए वितरण केंद्रों पर समय पर प्रेषित कर सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। जिसे संबंधित विद्यालय प्रधान प्रदत्त पासवर्ड से लॉगिन कर प्राप्त कर लें।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार शाला दर्पण पर पंजीकृत राजकीय राजकीय शिक्षकों को परीक्षार्थ नियुक्त किया जाएगा। स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाओं की सूचना उनके आवेदित पते पर भेजी जाएगी। प्रायोगिक परीक्षा के दौरान विद्यालय में नियत तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थी की परीक्षा उसी परीक्षक द्वारा उसी विद्यालय में लिए जाने या अन्य बैच के साथ शाला प्रधान की अनुमति से कराई जा सकेगी।
हर जिले में उड़नदस्ता और वीडियोग्राफी
- प्रायोगिक परीक्षा पर निगरानी के लिए राज्यभर में 41 विशेष उड़नदस्ते बनाए गए हैं। निरीक्षण दल के साथ वीडियोग्राफर भी रहेगा । प्रत्येक जिले में न्यूनतम एक उड़नदस्ते का गठन किया गया है। सीनियर सैकण्डरी के कम्प्यूटर विज्ञान और गृहविज्ञान के प्रायोगिक परीक्षाएं जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा बाह्य परीक्षक नियुक्त कर संपन्न कराई जाएंगी।

- प्रायोगिक परीक्षा से संबंधित वांछित जानकारी देने के लिए बोर्ड कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 0145-2620739, 2623646 व 98751-74842 हैं। जबकि फैक्स नंबर 0145-2426994 हैं।