बताया जा रहा है कि इस दिल दहला देने वाले हादसे में अभी तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रहे चावलों से भरे ट्रक ने धुंध के कारण रोड पर अचानक ब्रेक लगा दिए जिस वजह से पीछे आ रही गाड़ियां एक के बाद एक आपस में टकराती चली गई। इस भिंड़त में कई बाइक सवार भी चपेट में आ गए।

अभी तक इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 2 बाइक सवार हैं और 2 कार सवार। करनाल और पानीपत पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को पानीपत के अस्पताल पहुंचाया और मृतको के शव करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।
हादसे में चार लोगों की मौत जिनमें दो बाइक सवार।
मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रहे चावलों से भरे ट्रक ने धुंध के कारण रोड पर अचानक ब्रेक लगा दिए जिस वजह से पीछे आ रही गाड़ियां एक के बाद एक आपस में टकराती चली गई। इस भिंड़त में कई बाइक सवार भी चपेट में आ गए।
25 से ज्यादा वाहन आपस में टकराए।