प्रदेश सरकार पर तो मानों भ्रष्टाचार के आरोपों की बारिश होने लगी है। लगातार छोटे से लेकर बड़े विपक्षी नेता सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। कोई गीता खरीद का मुद्दा उठा रहा है, तो कोई सरकार पर बिजली खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहा है। ऐसे में इनेलो नेता ने सरकार की मुश्किलें और बढ़ा दी है। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के सभी विभागों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
अभय चौटाला ने कहा कि, ओपी धनखड़ जितने ईमानदार दिखते हैं, उतने है नहीं। उन्होंने कहा कि, अभय चौटाला ने भ्रष्टाचार करने के लिए पंचायत की टाइलों को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि, अगर जांच करवाई जाए तो पता चलेगा कि, ओपी धनखड़ के सभी विभागों में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है।
पशुपालन विभाग में घोटाले का उठाया मुद्दा
अभय ने सोनीपत के पशुपालन विभाग में सब्सिडी के करोड़ों रूपये के घोटाले का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि, विभाग के मंत्री ओपी धनखड़ सभी विभागों में घोटालों पर जीरो टॉलरेंस का ढिंढोरा पीट रहे है।
'ओपी धनखड़ के बेटे पर आरोप निंदनीय है'
वहीं अभय चौटाला ने ओपी धनखड़ के बेटे पर सरपंच को धमकाने के आरोपों पर कहा कि, पहले सुभाष बराला के लड़के ने एक लड़की के अपहरण का प्रयास किया और अब ओपी धनखड़ के बेटे पर लगे आरोप निंदनीय है। ओपी धनखड़ के बेटे पर कार्रवाई होनी चाहिए।