मोदरान मे श्री साई बाबा मंदिर का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धुमधाम से मनाया - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

सोमवार, 29 जनवरी 2018

मोदरान मे श्री साई बाबा मंदिर का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धुमधाम से मनाया

मोदरान मे श्री साईबाबा मंदिर का चतुर्थ वार्षिकोत्सव मनाया
29/01/2018
मोदरान न्यूज
जगमालसिंह राजपुरोहित

स्थानीय श्री आशापुरी माताजी मंदिर मार्ग पर स्थित बाडारामजी सेंवग द्वारा निर्मित श्री साई बाबा मंदिर चतुर्थ  वार्षिकोत्सव व ध्वजा रोहण  सोमवार 29 जनवरी को प्रातः 11बजे बडे धुम धाम व गाजे बाजे के साथ लाभार्थी परिवार के घर से मंदिर तक ध्वजा को साथ लेकर  जुलूस के साथ  वार्षिकोत्सव मनाया गया ।
वही इस  अवसर पर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार हर वर्ष की भांती ईस वर्ष मे श्री साई बाबा मंदिर का चतुर्थ वार्षिकोत्सव मे मुख्य मेहमान व भक्तजणो  मे स्थानीय सरपंच गिरधारीसिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाशसिंह  चम्पावत,  बांडारामजी शर्मा, करणसिंह राजपुरोहित, अशोक संत, प्रकाश विशनोई, ललित भट्ट, नरेन्द्र मेवाडा, जबराराम, कैलाश राईगोणी,  घनश्याम, दिनेश, जयनारायण, ओमप्रकाश, डारवीन शर्मा, नरपत लुहार, सुरसिंह राठौड सहीत गांव के गणमान्य सैकडो नागरिक उपस्थित हुए।
इस अवसर पर साई बाबा मंदिर परिवार द्वारा सरपंच गिरधारीसिंह राजपुरोहित का साफा बंधा कर बहुमान किया गया।.