जिला मुख्यालय पर कलेक्टर कोठारी ने किया सम्मानित
मालवाडा :- राज्य सरकार के निर्देशानुसार चयन समिति द्वारा अनुमोदित एवं वर्ष 2017-18 के लिए संघवी कंकुबाई वरधीचन्दजी गौरी गौशाला जीवदया मालवाडा को श्रेष्ठ गौशाला पशुपालन विभाग द्वारा किया गया है। जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में जिला प्रशासन जालोर के जिला कलेक्टर बीएल कोठारी के कर कमलों से गौषाला के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह के साथ ग्यारह हजार रूपये का चैक देकर सम्मानित किया गया। संघवी कंकुबाई गौशाला को श्रेष्ठ घोषित करने पर गौशाला के अध्यक्ष संघवी चुन्नीलाल ने राजस्थान सरकार, पशुपालन विभाग एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में निशक्तजन आयुक्त राज्यमंत्री धन्नाराम पुरोहित, पशुपालन बोर्ड के उपाध्यक्ष भुपेन्द्र देवासी, जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा, पूर्व मंत्री जोगेश्वर गर्ग, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. मूलसिंह राठौड, डॉ. अरविन्द अहेलकर, नगर परिषद सभापति भंवरलाल माली, गौशाला व्यवस्थापक लीलाराम मेघवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
