अमिताभ बचच्न की तब्यत बिगडी, अस्पताल मे भर्ती कराए - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018

अमिताभ बचच्न की तब्यत बिगडी, अस्पताल मे भर्ती कराए

अस्पताल में भर्ती कराए गए

Written By: जगमालसिंह राजपुरोहित


Updated: Fri, Feb 9, 2018, 20:45 [IST]


मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्‍चन की तबीयत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को उन्हें मुंबई लीलावती अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ बच्चन को पेट से जुड़ी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उनकी तबीयत कैसी है इसको लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है, कहा जा रहा है कि वो चैकअप के लिए अस्पताल गए हैं। उनके परिवार के सदस्‍य भी अस्‍पताल में उनके साथ मौजूद हैं। इससे पहले 2012 में भी पेट की सर्जरी के लिए अमिताभ को 12 दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा था। 69 साल के अभिनेता को पहले भी पेट से जुड़ी बीमारियों से जूझते रहे हैं।