अब राजस्थान में लुटेरी दुल्हनों का आतंक का ग्राफ बड़ा - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018

अब राजस्थान में लुटेरी दुल्हनों का आतंक का ग्राफ बड़ा

अब राजस्थान में लुटेरी दुल्हनों का आतंक का ग्राफ बड़ा

जयपुर: लुटेरी दुल्हनों का आतंक राजस्थान में इस कदर बढ़ गया है कि यह मामला बुधवार को राजस्थान की विधानसभा में भी गूंज उठा. निर्दलीय विधायक नंदकिशोर महरिया के सवाल पर गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने लिखित जबाव में बताया कि दलालों के जरिये दूसरे प्रदेशों से लड़कियां शादी करने के लिए यहां लाई जाती हैं. शादी के कुछ दिन बाद ही यह लड़कियां सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी लेकर पार हो गई. प्रदेश में इस तरह के 103 मामले सामने आए हैं. जिन पर पुलिस ने विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज किए.Image result for दुल्हनों
अब तक आपने सरकार और पुलिस को डकैतों, बदमाशों या गैंगस्टर्स से परेशान होते हुए देखा होगा. लेकिन राजस्थान में मामला कुछ अलग है. यहां पुलिस से लेकर सरकार ऐसी दुल्हनों से परेशान है, जो अपने परिवार के साथ आती हैं. लड़का पसंद कर शादी करती हैं और सुहागरात को लूटपाट करके फरार हो जाती हImage result for दुल्हनों
कटारिया ने बताया है कि इन घटनाओं में दो करोड़ से अधिक की नकदी सहित जेवरात लूटकर यह ले गई थी. बता दें कि शादी का झांसा देकर परिवारों को लूटने वाली 57 लड़कियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन, 46 दुल्हनें अभी तक गिरफ्त से दूर है.