अजमेर में आबकारी विभाग ने पकड़ी 40 लाख की अवैध शराब - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

बुधवार, 30 मई 2018

अजमेर में आबकारी विभाग ने पकड़ी 40 लाख की अवैध शराब

अजमेर आबकारी विभाग ने तस्करी कर हरियाणा से महाराष्ट्र ले जाई जा रही 40 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की है. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देर रात गेगल टोल नाके पर नाकेबंदी के दौरान हरियाणा की तरफ से आ रहे ट्रक को रोककर तलाशी ली गई. ट्रक में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 837 पेटियां मिलीं. आबकारी दल ने ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ट्रक ड्राइवर सेना के सामान की बिल्टी के आधार पर यह तस्करी कर रहा था.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2xr99f4