भीलवाड़ा में गड़बड़ाती बिजली आपूर्ति से आमजन का सिक्योर कंपनी के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है. पिछले एक सप्ताह से समस्याग्रस्त तिलकनगर के बाशिंदों का गुस्सा बुधवार की रात फूट पड़ा. ये लोग अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर पहुंचे और सिक्योर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया. पूर्व नेता प्रतिपक्ष शिवराम खटीक ने कहा कि तिलकनगर सेक्टर 10 में पिछले एक सप्ताह से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है. बिजली निगम के टोल फ्री नंबर पर कॉल करते हैं तो व्यस्त बताता है. अधिकारियों से शिकायत करते हैं तो वे सुनवाई नहीं करते. ये लोग जंपर उडऩे की बात कहते हुए हमें गुमराह करते हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2J4HMZF
