थाने का घेराव करने आये युवकों ने थाने में ही पढ़ी नमाज - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

बुधवार, 30 मई 2018

थाने का घेराव करने आये युवकों ने थाने में ही पढ़ी नमाज

चूरू के रतनगढ़ में समुदाय विशेष पर सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के बाद आक्रोशित युवाओं ने रतनगढ़ पुलिस थाने का घेराव कर पोस्ट वायरल करने वाले युवक की गिरफ्तारी की मांग की. इसी दौरान नमाज का वक्त होने पर कुछ युवाओं ने थाना परिसर में ही नमाज अता की. आक्रोशित युवाओं की मांग थी कि इस तरह सम्प्रदायक माहौल को दूषित करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई होनी चाहिए और समुदाय विशेष के प्रतिनिधि मंडल ने सीआई राणीदान उज्ज्वल से भी वार्ता की. वार्ता के बाद आक्रोशित युवकों को आश्वासन देकर उन्हें शांत किया. वहीं दूसरी और पोस्ट डालने वाले युवक के मामा को पुलिस थाने लेकर आई तथा जयपुर बैठे युवक से फोन पर बात की. युवक ने कहा कि किसी की धार्मिक भावना को आहत करने का उद्देश्य नहीं था और पोस्ट को हटा दिया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2LHyZ1i