भरतपुर में दो पक्ष भिड़े, पांच हिरासत में - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

बुधवार, 30 मई 2018

भरतपुर में दो पक्ष भिड़े, पांच हिरासत में

भरतपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हुई गुत्थम-गुत्थी से एकदम अफरा -तफरी मच गई. सूचना पाकर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है. थानाधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि अलवर जिले की मालाखेड़ा की रहनेवाली एक शादीशुदा महिला को पलवल निवासी एक शादीशुदा युवक भगाकर ले गया था. युवक के मामा का लड़का भरतपुर रहता था तो वह मालाखेड़ा से महिला को भरतपुर ले आया महिला के परिजनों को इसकी भनक लग गई और वो भी पीछा करते भरतपुर आ गए. जैसे महिला के परिजनों का युवक से सामना हुआ तो दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. झगड़ा होते देख किसी ने कोतवाली थाना को सूचित कर दिया और पुलिस मौके पर पहुंच कर पांच जनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2H3puWE