यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले बुधवार को वेतन विसंगतियों दूर करने की मांग को लेकर भरतपुर में बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर हुए प्रदर्शन में जिलेभर की 175 बैंक शाखाओं के कार्मिकों ने भाग लिया. बैंककर्मियों ने 11वां वेतन समझौता लागू करने, वेतन में पर्याप्त वृद्धि एवं अन्य सेवा शर्तों में सुधार करने की मांग की. वहीं बैंक बंद होने से उपभोक्ताओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा. (शिव कुमार वशिष्ठ की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2slBopu
