फिल्मी स्टाइल में पनियाला थाना से ट्रक लूटकर रास्ते में दूसरे ट्रक का चोरी से डीजल निकाल कर ट्रक में डालकर भाग रहे लुटेरे को अलवर जिले की बहरोड़ थाना पुलिस ने पकड़ लिया है. यह घटना दिल्ली- जयपुर नेशनल हाइवे 8 पर की है. ट्रक भी बरामद कर लिया गया है. ट्रक लुटेरा बर्डोद टोल नाके को तोड़ते हुए तेजी से निकल गया था. उसके पीछे पुलिस लगी थी. यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. लुटेरे को सुबह 4 बजे पीछा करते हुए अलवर- बहरोड़ मार्ग पर बर्डोद टोल पर टोलकर्मियों के सहयोग पकड़ने में कामयाबी मिली.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2J9P0f2
