दलित नेता व गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी जालोर पहुंचे. वहां उनका आहोर व जालोर के दलित समाज के लोगों ने स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. उसके बाद वे बालोतरा में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गए. जिग्नेश ने सिरोही दौरे के दौरान आबूरोड़ के मानपुर अंबेडकर सर्कल पर दलित समाज के लोगों को भाजपा सरकार को वोट न करने की शपथ भी दिलाई थी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Hjog9Q
