राजलदेसर में रोज हजारों लीटर बेकार बह रहा पेयजल - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

सोमवार, 4 जून 2018

राजलदेसर में रोज हजारों लीटर बेकार बह रहा पेयजल

चूरू जिले के राजलदेसर कस्बे के वार्ड 15 स्थित रेगर कुएं का हजारों लीटर पानी जिम्मेदार लोगों की अनदेखी के चलते रोज व्यर्थ बह रहा है. इस कुएं पर बने पेयजल टैंक में दरारें बन गईं हैं. इन दरारों से प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल नालियों में बह जाता है. इतना ही नहीं पेयजल सप्लाई के लिए बने पंप हाउस में लगी मोटर पर भी पानी टपकता रहता है, जिससे करंट से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. आसपास के लोगों का कहना है कि जिम्मेदारों को कई बार अवगत करवाया पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2kLBy6j