पाक जेल से कब भारत आएंगे जयपुर के गजानंद, पत्नी को एक झलक का इंतजार - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

रविवार, 3 जून 2018

पाक जेल से कब भारत आएंगे जयपुर के गजानंद, पत्नी को एक झलक का इंतजार

जयपुर के गजानंद पाकिस्तान की जेल में बंद है. पिछले 36 सालों से गजानंद की पत्नी और पुत्र उन्हें ढूंढ रहे है, लकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिलने पर हिम्मत हार चुके परिवार के पास जब यह खबर आई की गजानंज जिंदा है तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा. लेकिन खुशी के अगले ही पल फिर उसी गम ने इस परिवार की खुशियों को घेर लिया है. जयुपर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रहने वाली 62 वर्षीय मखनी देवी अपनी पति के वापस घर आने उम्मीद जताए बैठी है. 1982 में गजान्नद जब घर से लापता हुए तब बच्चों की उम्र महज 12 और 15 साल रही, लेकिन आज वो बच्चे भी जीवन के संघर्ष को पार करते हुए 48 और 51 साल के हो गए. मखनी देवी और इस परिवार ने सरकार ने गुहार लगाई है कि उनके पति को जल्द ही पाकिस्तान की जेल से रिहा करवा कर भारत लाया जाए. करीब साढ़े तीन दशक से यह परिवार अपने मुखिया का इंतजार कर रहा है. मखनी देवी ने बताया कि जब गजानंद का पाकिस्तानी जेल में होने का पता चला तो कई लोगों ने उनके जल्दी वापस भारत आने की बात कहीं, लेकिन अभी तक उनके पास इस प्रकार की कोई सूचना नहीं है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2xCOBjB