उदयपुर के मावली कस्बे में एक चाय वाले ने एक जुगाड़ कूलर बनाया है.जगदीश प्रजापत नाम के इस चाय वाले ने महज 290 रुपए यह कूलर बनाया है. गर्मी से राहत पाने के लिए मावली के जगदीश ने कूलर खरीदने के बारे में सोचा. बाज़ार में कूलर के दाम तीन-चार हज़ार होने के चलते वो कूलर खरीद नहीं पाया. ऐसे में जगदीश ने जुगाड़ का सहारा लिया और 90 रुपये की जाली,70 रुपये की घास, 100 रुपए की मोटर और 30 रुपए का प्लास्टिक का पाइप लाकर खुद एक कूलर बना डाला. 290 रुपए के यह कूलर आम कूलरों जैसी ही हवा दे रहा है. जगदीश का यह कूलर आस-पास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है. (कपिल श्रीमाली की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2J6LmXf
