हनुमानगढ़ के टिब्बी में किसान संगठनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी दस दिवसीय गांव बंद आंदोलन के चौथे दिन सोमवार भी असर रहा. किसानों ने सब्जी मंडी में आई सब्जी की बोली नहीं होनी दी और बोली पर आई सब्जी को भगत सिंह चौक पर मवेशियों को डाल दी. किसानों ने गांवों में दूध भी नहीं बेचा.किसानों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा की सरकार किसानों की मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रही है. किसानों ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कराने की मांग की. (राजू रामगढ़िया की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2JhKIlS
