मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर पूरे प्रदेश में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. प्रदेश के सभी जिलों में यह मैराथन आयोजित की गई. इसी क्रम में जयपुर में अमर जवान ज्योति से लेकर स्टेच्यू सर्किल तक बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दौड़ लगाई. बीजेपी नेता अविनाश रॉय खन्ना, पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद रामचरण बोहरा ने ही इस दौड़ में हिस्सा लिया. आयोजन के बाद अविनाश रॉय खन्ना ने कहा कि केन्द्र सरकार ने चार साल शानदार काम किए हैं. जिनका आमजन को फायदा हो रहा है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2LTBj5m
