VIDEO: बीजेपी ने किया प्रबुद्ध नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

सोमवार, 4 जून 2018

VIDEO: बीजेपी ने किया प्रबुद्ध नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन

केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे समारोह की कड़ी में बूंदी में भी जिला भाजपा द्वारा रविवार को उत्सव मैरिज गार्डन में प्रबुद्ध नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. समारोह में जिलेभर से आए भाजपा और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कार्यकर्ताओं का तिलक लगा कर स्वागत किया. कार्यक्रम में मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का जम कर बखान किया. उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावो में भी भाजपा ही सरकार बनाएगी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2JvK1sx