जेएलएन अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी किया कार्य बहिष्कार - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

सोमवार, 24 सितंबर 2018

जेएलएन अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी किया कार्य बहिष्कार

उदयपुर में रेजिडेंट डॉक्टरों व पुलिस के बीच हुई मारपीट से नाराज अजमेर के जेएलएन अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सोमवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया. नाराज रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना था कि आए दिन इस तरह की घटनाएं होने के बावजूद उन्हें किसी प्रकार की सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाती है. डॉक्टरों ने मामले में दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. दूसरी ओर रेजिडेंट डॉक्टरों के दो घंटे कार्य बहिष्कार की वजह से आपातकालीन सेवा पर भी असर पड़ा.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2NzuYRb