VIDEO: सरपंच ने गांव के एक युवक को लाठी से पीटा, वीडियो वायरल - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

सोमवार, 24 सितंबर 2018

VIDEO: सरपंच ने गांव के एक युवक को लाठी से पीटा, वीडियो वायरल

ग्राम पंचायत रामचन्द्र जी का खेड़ा के सरपंच का गांव के एक युवक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह गांव, बूंदी जिले के हिण्डोली पंचायत समिति क्षेत्र में आता है. घटना 4 दिन पहले रामेश्वर महादेव तिराहे की बताई जा रही है. लोगों का कहना है कि राजेश गुर्जर नाम का एक युवक गांव के सरपंच सुल्तान मीणा के पास दस्तावेज पर साइन करवाने गया था. सरपंच के साइन नहीं करने पर युवक की सरपंच से कुछ कहासुनी हो गई. अगले दिन रामेश्वर महादेव तिराहे पर सरपंच और उसके साथियों ने राजेश गुर्जर के साथ बेरहमी से मारपीट की. किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2PY5cTm