VIDEO: पुलिस ने छापेमारी कर हजारों लीटर देशी शराब की नष्ट - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

रविवार, 23 सितंबर 2018

VIDEO: पुलिस ने छापेमारी कर हजारों लीटर देशी शराब की नष्ट

राजस्थान के श्रीगंगानगर में पुलिस ने देशी शराब बनाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव 500 एलएनपी में हजारों लीटर लाहन नष्ट कर दी है. लाहन से देशी शराब बनाई जाती है. बता दें कि पंजाब से सटे इस इलाके के पास से गंगनहर गुजरती है. 500 एलएनपी का इलाका अवैध देशी शराब बनाने के लिए जाना जाता है. पुलिस के बार-बार कार्रवाई के बावजूद यहां पर देशी शराब बनाने का अवैध कारोबार चलता रहता है. एएसपी ग्रामीण मृदुल कछवाहा ने शनिवार सुबह हिंदूमलकोट, माटिली राठान ,लालगढ़, श्रीगंगानगर थाना की पुलिस और क्यूआरटी (क्विक रिएक्शन टीम) के जवानों के साथ छापेमारी कर दर्जनों शराब की भट्टियों को नष्ट किया कर दिया. एएसपी मृदुल कछवाहा ने कहा कि अवैध देशी शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OGoc8H