मोदरान चौकी के कोरोना वॉरियर योद्धा दे रहे है रात दिन सेवा - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

सोमवार, 18 मई 2020

मोदरान चौकी के कोरोना वॉरियर योद्धा दे रहे है रात दिन सेवा

मोदरान चौकी के कोरोना वॉरियर योद्धा दे रहे है रात दिन सेवा 


             जगमाल सिंह राजपुरोहित 
मोदरान 

 
मोदरान । देश भर में फैली इस महामारी मे पुलिस जवान निभा रहे है अपना फर्ज स्थानीय गांव के पुलिस चौकी में कार्यरत चौकी इंसार्ज हेड कॉन्स्टेबल रघुनाथ सियाग कॉन्स्टेबल राकेश कुमार पुनिया, धीरज सिंह राजावत, रमेश कुमार सोलंकी, चंदू कुमार धांधल चौबीस घण्टे दिन रात कोरोना योद्धा बनकर मोदरान क्षेत्र में अपनी में गस्त कर सेवा दे रहे है। इस दौरान 
हमने चौकी इंचार्ज रघुनाथ सियाग से बात की तो उन्होंने बताया के मेरे पिताजी का नाम जोगाराम है में एक किसान परिवार से हु मेरे पिताजी खेती करते है मेरा गांव बोली जिला बाड़मेर है ओर मुझे अपने आप पर गर्व है के में एक किसान परिवार का बेटा हु ओर बताया के में अपने फर्ज के खातिर हम अपने वतन में फैली इस माहमारी में जनता की सेवा केलिए में ओर मेरी टीम अपना फर्ज निभा रहे है ओर घर पर फोन पर ही हाल साल पूछ रहे है घर का कॉल आता है तो बोलते है के इस माहमारी में अपने वतन को बचाने केलिए जो एक सिपाही का काम होता है वो निभाना ओर अपना ख्याल रखना में उनकी हाल साल पूछता हूं और वो मेरी और मे लोगो से अपील करता हु के आप भी हमारा ओर देश का साथ दे और घर मे ही रहे ताकि अपने देश को इस माहमारी से बचाया जा सके और जिन प्रवासियों को कोरनटाइन किया हुआ है वो अपने परिवार से दूर रहकर नियमों का पालन कर देश को बचाने में सहयोग करे । इस समय मोदरान पुलिस चौकी कोरोना योद्धा अपने परिवार की परवाह किये बिना ड्यूटी के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़कर पीड़ितों की सेवा कार्य में लगे है। कोरोना योद्धा के रूप में पुरी चौकी अपनी सेवा दे रही है

 कॉन्स्टेबल राकेश पुनिया पिता हरि सिंह पुनिया गांव झाड़सर जिला चूरू वर्तमान में मोदरान पुलिस चोकी में पोस्टिंग है। 
मोदरान वासियों को कोरोना योद्धा के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। पिछले 2 महीने से कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। पुनिया के पिता किसान है। लॉक डाउन के चलते घर नहीं जा सकते, मां से फोन पर बात करके इतना ही कहते हैं। लॉक डाउन खत्म होने के बाद में घर आऊंगा। अभी में धरती माता की सेवा कर रहा हूं। वीडियो कॉलिंग के माध्यम से ही पूरे परिवार के स्वास्थ्य का हालचाल जान लेते हैं।

 कॉन्स्टेबल धीरज सिंह राजावत पिता रघुवीर सिंह गाव बिशनपूरा जिला दौसा मोदरान चौकी में अपनी सेवा दे रहे है धीरज सिंह के पापा घर ही रहते हैं ओर । वही

 कॉन्स्टेबल रमेश कुमार सोलंकी पिता का नाम रामलाल गांव डूडी जिला जालोर ये भी मोदरान चौकी में अपनी सेवा दे रहे है
 वही कॉन्स्टेबल चंदू कुमार धांधल पिता का नाम चोपाराम गांव खरल जिला जालोर जो मोदरान चौकी में अपनी सेवा दे रहे है ।