See Photos : झालावाड़ में आफत की बारिश, एसडीआरएफ की टीमें मदद में उतरीं - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

See Photos : झालावाड़ में आफत की बारिश, एसडीआरएफ की टीमें मदद में उतरीं

झालावाड़. राजस्थान के झालावाड़ जिले में पिछले 6 दिन से जारी बारिश आज भी होती रही. बारिश के चलते जिले की सभी नदियां उफान पर हैं. खानपुर उपखंड क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. खानपुर, सारोला, भीमसागर, राजपुरा इलाके की कई निचली बस्तियों में पानी भर गया है. इलाके के खेत भी जलमग्न हो गए हैं. झालावाड़ जिले में बाढ़ के हालात बने हुए हैं. जनजीवन बदहाल है. रेस्क्यू टीमें और एसडीआरएफ की टीमें लोगों की मदद में जुटी हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/3lFdXVp