बिशनोई समाज का गौरव है सजना बेनीवाल - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

बुधवार, 24 मई 2017

बिशनोई समाज का गौरव है सजना बेनीवाल

@ नरेश खिलेरी
राजस्थान पुलिस
सब इंस्पेक्टर सजना बेनीवाल विशनोई जी
इस दबंग लेडी इंस्पेक्टर से थर्राते हैं अपराधी
बड़े बड़े अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाले पुलिस विभाग में हमेशा से पुरुषों का दबदबा रहा है, लेकिन वर्तमान में ऐसा नहीं है. यही वजह है कि अब इस विभाग में महिला पुलिस अधिकारी भी खून-खराबे की घटनाओं को सुलझाने से लेकर खूंखार अपराधियों को सबक सिखाने तक का कार्य कर उनमें कानून का खौफ कायम रही हैं. ऐसा ही एक नाम है बाड़मेर जिले के नागाणा पुलिस थाने की कमान संभाल रहीं एक दबंग लेडी सब इंस्पेक्टर सजना बेनीवाल का, जिन्होंने साबित कर दिया की अगर हौसले बुलन्द हों तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है l बाड़मेर पुलिस विभाग की लेडी सब इंस्पेक्टर सजना बैनीवाल वर्तमान में देश के सबसे बड़े तेल क्षेत्र  मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल नागाणा पुलिस थाने की कमान संभाल रही हैं. इस लेडी सब इंस्पेक्टर का इलाके में इतना खौफ है कि अपराध करने से पहले अपराधियों को सौ बार सोचना पड़ता है l दरअसल, लेडी सब इंस्पेक्टर सजना जोधपुर जिले के पितावास गांव की रहने वाली हैं. उन्होंने शुरुआत से ही कड़ी मेहनत कर अपने को पूरा करके ही दम लिया lवे बताती हैं कि जिस परिवार में मेरा जन्म हुआ था उसको देखते हुए मुझे कभी यह विश्वास नहीं था कि मैं इस पद को हासिल कर पाऊंगी lइसके अलावा लेडी सब इंस्पेक्टर सजना बैनीवाल अपनी ट्रेनिंग के दौरान आई परिस्थितियों को याद करके भावुक होकर बताती हैं कि साल 2010 में उनका चयन पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर हुआ. उसके बाद जब ट्रेनिंग का समय आया तो दो महीने की बेटी को साथ रखकर ट्रेनिंग को पूरा किया