जालोर: जिले में बहने वाली नर्मदा मुख्य कैनाल में मंगलवार शाम करीब 6 बजे अज्ञात बूजर्ग के नहर में कूद कर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी.
सूचना मिलने के बाद चिंतलवाना थाना पुलिस मौके पर पहूँचकर आस पास के लोगो से घटना की जानकारी ली. जानकारी के अनुसार नर्मदा मुख्य कैनाल के धनेरीया की सरहद पर नहर के किनारे लकड़ी एव 40 रुपये दिखाई देने पर गोताखोरो ने खोजबीन शरू की.
गोताखोरों ने करीब 19 घंटों बाद पुलिस की मौजूदगी शव को बाहर निकाला. बूजर्ग के पहने हुए कपड़ो को खंगाला तो जेब से आधार कार्ड मिला. जिसमे पोचाराम निवासी खारी वास धुब्डिया के रूप में मृतक की शिनाख्त हुई है.
बुधवार, 24 मई 2017
धनेरिया मुख्य कैनाल से युवक का शव निकाला गया
न्यूज़ रिपोर्टर
पत्रकारों के लिए अवसर अनंत है। किंतु साथ ही साथ किसी भी पत्रकार का कार्य अधिक चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि नया विश्व, इस कहावत को चरितार्थ कर रहा है कि ‘‘कलम (और कैमरा) तलवार से कहीं अधिक प्रभावशाली है।’’ अब घटनाओं की मात्र साधारण रिपोर्ट देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रिपोर्टिंग में अधिक विशेषज्ञता और व्यावसायिकता होना आवश्यक है। यही कारण है कि पत्रकार समाचारपत्रों एवं आवधिक पत्र-पत्रिकाओं के लिए राजनीति शास्त्र, वित्त एवं अर्थशास्त्र, जाचं, संस्कृति एवं खेल जैसे विविध क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त करते हैं।
