जैसलमेर: जिले के पोकरण थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह 1254 RD शाखा पर नहर में युवक का शव मिलने की खबर सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई. नहर में शव को तैरते देख ग्रामीणों ने घटना की सूचना पोकरण थाना पुलिस को दी. सूचना के बाद पोकरण थानाधिकारी सहीराम मय टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ मृतक तीन दिन से घर से लापता था. मृतक के परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है. पुलिस मामले की सघनता से जांच करने में जुट गई है.
