सांचौर
@Divya patel
क्षेत्र के विरोल सहरद में रविवार रात को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से घर में सो रही महिला पर बिजली गिरने से मौत हो गई । जानकारी के अनुसार लाडू देवी धर्मपत्नी गेनाराम भील निवासी विरोल घर में सो रही थी, इस दौरान बिजली गिरने से मोके पर मौत हो गई। सुचना पर सांचोर पुलिस मौके पर पहुँची।
अंधड़ के साथ तेज बारिश
सांचोर शहर सहित आसपास के कई गावों में बारिश होने से कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से शहरवासियों को राहत मिली है। मई के अंतिम पखवाड़े में आमतौर पर तेज गर्मी पड़ती है,मगर पिछले दो दिन से चल रही ठंडी हवाएं और बादलों के चलते गर्मी से बड़ी राहत मिली है। इधर,रात 12 बजे मौसम ने पलटा मारा और तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली। इसके बाद तेज मूसलाधार बारिश हुई। शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई। गावों कई जगह पेड़ भी गिरने के समाचार है ।
