जिले में अवैध मादक तस्करी के विरोध चलाए जा रहे अभियान के दौरान मंगलवार सुबह सांचौर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध शराब से भरी टाटा सफारी गाड़ी के साथ एक चालक को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर सुरावा सरहद में नाकांबदी की जिस दौरान टाटा सफारी आती दिखाई दी जिससे रूकवाकर तलाशी लेने पर 38 कार्टून चढ़ीगढ निर्मित अवैध शराब बरामद कर चालक चितलवाना निवासी श्रीराम पुत्र आसुराम विश्नोई को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल में जुट गई. पिछले चार दिनों में तिन कार्यवाही
पहली कार्यवाही
शुक्रवार रात्रि को थाना क्षेत्र के डभाल सरहद में शराब से भरी पीकअप गाड़ी पुलिस ने पकड़ी जिसमें 131 कार्टून भरे हुए थे। वहीं आरोपी फरार हो गया था।
दुसरी कार्यवाही
सांचौर पुलिस ने रविवार रात्रि को बड़सम चौराहा पर कार्यवाही करते हुए शीफ्ट कार में 31 पेट्टी अवैध शराब रविवार रात्रि को बरामद की।
तीसरी कार्यवाही
मंगलवार अल सवेरे सुरावा सरहद में टाटा सफारी में भरी 38 पेटी चढ़ीगढ निर्मित अवैध शराब बरामद की गई। वहीं एक आरोपी श्रीराम पुत्र आसुराम विश्नोई को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

