शराबबंदी लागू करे नहीं तो अनशन- पूनम अंकुर छाबडा - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

सोमवार, 22 मई 2017

शराबबंदी लागू करे नहीं तो अनशन- पूनम अंकुर छाबडा

नरेश खिलेरी
जयपुर ।
@नरेश खिलेरी
संपूर्ण शराब बंदी आन्दोलन जस्टिस फॉर छाबडा जी संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबडा ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भेज सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते 8 जून 2017 तक संपूर्ण शराब बंदी की मांग करते कहा कि अगर मांगो को नहीं माना जाता तो 9 जून 2017 से करुँगी अनशन ।
प्रदेश में संपूर्ण शराब बंदी और सशक्त लोकायुक्त को लेकर अपनी शहादत देने वाले पूर्व विधायक श्री गुरुशरण जी छाबडा साहब के साथ हुए समझौतों को सरकार द्वारा बार बार दरकिनार किया जाता रहा और उनकी शहादत के बाद में उनकी छोटी पुत्रवधु पूनम अंकुर छाबडा ने बार बार सरकार से पत्र व्यवहार के माध्यम से और पुरे प्रदेश में आम आवाम के साथ जिला कलेक्टर के माध्यम से सरकार तक आम जन की भावनाओं से अवगत करवाया पर सरकार की मूकदर्शिता के कारन मे अपने संगठन जस्टिस फॉर छाबडा के बैनर तले 3 नवम्बर 2016 से जयपुर में अपनी संपूर्ण शराब बंदी की मांग के साथ आमरण अनशन पर बैठी थी तो सरकार ने आला मंत्रियों और अधिकारियो की मध्यस्ता में समझौता किया और सब मांगो के निराकरण का आश्वाशन ।
अब तक उन मांगो को लागू नहीं करना सरकार की वादा खिलाफी और हठधर्मिता है और आम जन की भावनाओं से खिलवाड और अब अगर 8 जून 2017 तक उक्त सभी मांगो को नहीं माना गया और छाबडा समझौता लागु नहीं किया जाता तो मैं 7 माह की गर्भावस्था स्थति में होने के बाद भी पूरे प्रदेश के सुखमय भविष्य के लिए 9 जून 2017 छाबडा जी की जयंती से शहीद स्मारक पर अनशन पर बैठने जा रही हूँ।जिसकी सारी ज़िम्मेदारी राज्य सरकार की होगी ।
    ✅ पूनम अंकुर छाबडा
       राष्ट्रीय अध्यक्ष