जालोर: जिले के चितलवाना क्षेत्र से गुजरने वाली नर्मदा मुख्य नहर क्षेत्र में काल बनने जा रही है. आए दिन नहर में डूबने से हो रही मौते बंद होने का नाम नही ले रही है. नर्मदा नहर के आने के बाद कई घरों की चिराग बुझ चुकी है. इसी तरह सोमवार को नर्मदा मुख्य नहर धनेरिया की सरहद में घटना घटित हुई.
घर से स्नान कर माँ के हाथों खाना खाकर युवक सीधा नर्मदा मुख्य नहर में छलांग लगा कर अपनी ईहलीला समाप्त कर दी. पुलिस व मृतक के पिता के अनुसार धनेरिया निवासी कैलाश गोदारा 31 वर्ष पुत्र सुखराम बिश्नोई सोमवार को घर पर स्नान कर अपनी माँ के हाथों से खाना खाकर लुंगी पहने घर से सीधा नहर की तरफ भाग गया. पुत्र को नहर की तरफ दौड़ते देखकर माँ व पिता दोनो चिल्लाते हुए पीछे पीछे भागे. लेकिन 31 वर्षिय पुत्र अपने माता व पिता के नजरो के सामने ही नहर में छलांग लगा दी.
पुत्र को नहर में छलांग लगाने के बाद 65 वर्षीय पिता ने भी नहर में छलांग लगाकर अपने लाडले को बचाने का कठिन प्रयास किया गया, लेकिन विदाता के लेख को कोई नही टाल सकता वाली कहावत यहा चरितार्थ हो रही है. नहर के किनारे खड़ी मृतक की माँ जोर जोर चिल्लाने पर आसपास के कई लोग मौके पर पँहुच कर युवक को 10 मिनट बाद नहर से बाहर निकाला. तब तक युवक की मौत हो चुकी थी.
नर्मदा मुख्य नहर में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने वाला कैलाश गोदारा पीएचडी धारी था. वह कई कम्पनियों में निजी इंजीनियर के रूप में कार्य कर चुका है वही वर्तमान में सिरोही में एक युनर्सिटी में कार्य कर रहा था. कुछ ही दिन पहले ही छूट्टी पर घर आया था.
मृतक के है दो पुत्रियां- नर्मदा मुख्य नहर में सोमवार को कूदकर अपनी जान देने वाला कैलाश गोदारा के 6 व डेढ़ साल की दो पुत्रिया है
गांव में शोक की छाई लहर, परिजनों का रो रो कर हाल हुआ बेहाल- नर्मदा नहर में युवक गिरने के बाद मोके पर आये परिजन ससुराल पक्ष के लोगों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया. पास के खड़े हर कोई परिजनों को ढांढस बंधाते नजर आ रहे थे. वही सूचना पर उपखण्ड अधिकारी अदिति पुरोहित व तहसीलदार पिताम्बरदास राठी भी परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे.
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव किया परिजनों को सुपुर्द- नर्मदा मुख्य नहर में गिरे कैलाश का शव नहर से बाहर निकलने के बाद पुलिस ने उपखण्ड अधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया.
