जालोर@ नरेश खिलेरी
भारतीय जनता युवा मोर्चा जालोर के जिलाध्यक्ष हिगलाज चारण द्वारा प्रवासियों को उनकी मातृभुमि से जोड़ने के लिए चलाये गए युवा जोड़ो महाअभियान के तहत मुंबई प्रभारी पद पर नियुक्त मुकेश बुरड़ ने अपनी टीम को मजबुत करते हुए कुछ कर्मठ युवाओ को अपने साथ जोड़ने का निश्चय किया है इस क्रम में बुरड़ ने अशोक पुरोहित पालड़ी ,अशोक मेहता, रमेश चौधरी को सहप्रभारी का दायित्व सौपा है।
जालोर भाजयुमो की प्रवासी शाखा मुंबई के मिडिया संयोजक सुरेश भंसाली ने बताया कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिंगलाज दान चारण ने इस अभियान के विभिन्न शहरो मे प्रभारीयो की नियुक्ति शुरू कर दी है।जो अपने अपने शहरो मे टीम बनाकर प्रवासी कार्यकर्ताओ को संगठित करने का प्रयास करेगे ।इसी क्रम मे मुबई प्रभारी मुकेश बुरड़ ने अपनी टीम मे सभी समाज के युवाओ को प्रतिनितधित्व दिया है। बताया गया कि दक्षिण भारत मे तमाम शहरों में संगठन को गति देने के बाद चारण ने महाराष्ट्र की तरफ रूख किया है । जिसकी शुरूआत मुबई से की गयी है।इसके बाद पुणे समेत अन्य शहरों में प्रवासी प्रभारियो की नियुक्ति की जाएगी । इसके साथ ही गुजरात के अहमदाबाद सुरत बड़ौदा मे भी प्रवासी प्रभारीयो की नियक्तिया कि जाएगी
शुक्रवार, 2 जून 2017
भाजयुमो जालोर मुबई शाखा में नियुक्ति
न्यूज़ रिपोर्टर
पत्रकारों के लिए अवसर अनंत है। किंतु साथ ही साथ किसी भी पत्रकार का कार्य अधिक चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि नया विश्व, इस कहावत को चरितार्थ कर रहा है कि ‘‘कलम (और कैमरा) तलवार से कहीं अधिक प्रभावशाली है।’’ अब घटनाओं की मात्र साधारण रिपोर्ट देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रिपोर्टिंग में अधिक विशेषज्ञता और व्यावसायिकता होना आवश्यक है। यही कारण है कि पत्रकार समाचारपत्रों एवं आवधिक पत्र-पत्रिकाओं के लिए राजनीति शास्त्र, वित्त एवं अर्थशास्त्र, जाचं, संस्कृति एवं खेल जैसे विविध क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त करते हैं।

