जालोर
@नरेश बिश्नोई
भारतीय प्रशासनिक सेवा (UPSC - 2016) के परीक्षा परिणाम कल शाम घोषित हुए,जिसमें दो बिश्नोई युवाओं कृष्ण कुमार खिलेरी (रैंक - 422) और हर्षित भादू (रैंक - 496) ने सफलता हासिल की|
धोरीमन्ना,बाड़मेर के मूल निवासी कृष्ण कुमार सुपुत्र श्री सुजानाराम खिलेरी वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ जेनेवा में सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं|इनके पिता दुकानदार व बड़े भाई भजनलाल खिलेरी आरएएस हैं|
मंडी आदमपुर,हिसार के मूल निवासी हर्षित भादू सुपुत्र श्री दयाराम भादू IIT कानपुर से बी•टेक• कर चुके हैं| इनके पिता श्री दयाराम भादू गुड़गांव में एईटीओ के पद पर कार्यरत हैं|
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर समाज को गौरवान्वित करने वाले इन युवा साथियों को पुरी बिशनोई साधुवाद देती है उनके उज्जवल भविष्य की हार्दीक शुभकामनाएँ.💐💐
