जालोर
@Divya choudhary
जालोर जिले के युवक की उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से हत्या करवाकर सबूत नष्ट करने के लिए लाश में आग लगा दी ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके। परन्तु पाली सदर पुलिस की मशक्कत ने मामले का राजफाश कर लिया है। मामले में अवैध संबंधों की कहानी ने इसका आधार रचा और जालोर जिले का एक व्यक्ति मौत का शिकार हो गया।
18 मई को को चवरड़ों की ढाणी के ओरण में अज्ञात व्यक्ति की जली हुई लाश के कुछ अवशेष मिले। इसमें स्टील की रॉड व क्लीप जले हुए मिले थे। किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश को हत्या के बाद सबूत नष्ट करने के इरादे के चलते किए गए इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने के लिए सदर थाना प्रभारी देरावरसिंह सोढ़ा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने जांच करते वक्त राजस्थान में इस तरह के किसी व्यक्ति या औरत के गुमसुदा होने बाबत सूचना संकलित की। आसपास की सीमा के थानों पर सम्पर्क किया गया एवं घटना दिनांक से लगातार प्रयासरत रहकर अज्ञात मृतक की शिनाख्त कर उक्त मृतक रमेष उर्फ खोड़ा पुत्र हंसाराम जाति मीणा उम्र 35 साल निवासी गुड़ा बालोतान थाना आहोर जिला जालोर होना पाया। साक्ष्य जुटाए तो ज्ञात हुआ कि रमेश उर्फ खोड़ा 17 मई से गायब था और उसका मोबाइल बंद था। उसे अंतिम बार नारायणलाल मीणा बलाना के साथ देखा गया था। पुलिस ने तखतगढ़ थाना क्षेत्र के बलाना निवासी नारायणलाल मीणा पुत्र ओटाराम मीणा को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो अवैध सम्बंधों की दास्तान में एक युवक की हत्या की इबारत सामने आई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में सह आरोपित रमेश की पत्नी अणची देवी, बलाना निवासी देसाराम पुत्र सोनाराम मीणा को भी दस्तयाब किया है। इन सब को रमेश की षड्यंत्र रचकर हत्या करने और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपीगण से पूछताछ करनें पर रमेष उर्फ खोड़ा का दो बार एक्सीडेंट होनें से उसके दोनों पैरों में होकर स्टील की रॉड व क्लीप लगे हुए थे। उसके इलाज के समय रमेश के परिचित नारायणलाल मीणा ने मदद के बहाने साथ रहकर रमेष की पत्नी अणची से दोस्ती की थी, पिछले दो वर्षों से रमेश उर्फ खोड़ा की पत्नी अणची व नारायणलाल के अवैध संबंध थे। इन्हीं के चलते इन्होंने साजिश रचकर रमेश की हत्या कर लाश को जला दिया। इसमें सैल प्रभारी पदमपालसिंह एसआई, एएसआई पदमाराम मीणा, राजुसिंह, हेड कानिस्टेबल प्रशांत जोशी, दिनेश विश्नोई, गौतम बागड़ी, कांस्टेबल राकेश शर्मा, दिनेश गहलोत, मगनाराम, रूपाराम, पदमाराम, धूड़ाराम और सुभाषसिंह इंदा की प्रभावी भूमिका रही
गुरुवार, 25 मई 2017
पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
न्यूज़ रिपोर्टर
पत्रकारों के लिए अवसर अनंत है। किंतु साथ ही साथ किसी भी पत्रकार का कार्य अधिक चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि नया विश्व, इस कहावत को चरितार्थ कर रहा है कि ‘‘कलम (और कैमरा) तलवार से कहीं अधिक प्रभावशाली है।’’ अब घटनाओं की मात्र साधारण रिपोर्ट देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रिपोर्टिंग में अधिक विशेषज्ञता और व्यावसायिकता होना आवश्यक है। यही कारण है कि पत्रकार समाचारपत्रों एवं आवधिक पत्र-पत्रिकाओं के लिए राजनीति शास्त्र, वित्त एवं अर्थशास्त्र, जाचं, संस्कृति एवं खेल जैसे विविध क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त करते हैं।
