उदयपुर के पास शुक्रवार तड़के एक ट्रक और कार की भिड़ंत में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतरी जबरदस्त थी कि कार पिकच कर चकनाचूर हो गई। मारे गए लोगों के शव बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी
- पुलिस के मुताबिक एक कार उदयपुर से डूंगरपुर जा रही थी। कार में आठ लोग सवार थे। सोमकागदर गांव के पास एक ट्रक कार के आगे चल रहा था।
- अचानक कार अनियंत्रित हो गई और तेजी से ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि आगे की सीट पर बैठे तीन लोग बुरी तरह क्षतविक्षत होकर कार के अंदर फंस गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
- वहां से गुजर रहे वाहन चालक मदद को आए तथा पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को निकालने का प्रयास किया लेकिन वे इतनी बुरी तरह फंसे थे कि उन्हें निकालना आसान नहीं था। इस पर क्रेन मंगवाई गई। क्रेन की सहायता से शवों को निकाला जा सका। पुलिस ने घायलों को उदयपुर एमबी अस्पताल तथा शवों को मोर्चरी भिजवाया। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इनकी गई जान
- कार में सवार महिपाल सिंह निवासी रेलड़ा डूंगरपुर, चंद्र वीर सिंह निवासी गामड़ी हाड़ा, दिग्विजय सिंह मांडवा और ललित तम्बोली निवासी डूंगरपुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सभी मृतक व घायलों की उम्र 20 से 25 साल है।
ये हुए घायल
- दुर्घटना में गोकुल पुत्र यशवंत सोनी, लेखक उर्फ हैप्पी पुत्र सनील भाटीजा, प्रकाश सिंधी पुत्र दौलत राम और कपिल सिंधी पुत्र राजूभाई घायल हो गए।

![]() |
| फोटो : अमित राव |