डूडी ने बाड़मेर नगर परिषद आयुक्त का पदभार संभाला - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017

डूडी ने बाड़मेर नगर परिषद आयुक्त का पदभार संभाला

@
बाड़मेर | नगरपरिषद आयुक्त के पद पर बुधवार को प्रकाश डूडी ने पदभार संभाल लिया। उन्होंने कर्मचारियों की बैठक ली और कहा कि सबसे पहली प्राथमिकता रहेगी कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर साफ-सुथरा हो। 

सफाई कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डूडी मकराना से ट्रांसफर होकर बाड़मेर आए है। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि आमजन को राहत देने की दिशा में बेहतर प्रयास किए जाएंगे। सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग कर लागू करवाया जाएगा। कर्मचारियों को कार्य के प्रति निष्ठा ईमानदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।