दिनेश राणा@जोधपुर-जैसलमेर राजमार्ग 125 पर बालेसर थानांतर्गत तोलेसर फांटा के पास जैसलमेर से जोधपुर आ रही फोर्ड फिगो कार तेज रफ़्तार के कारण अनियन्त्रित हो कर पहले खेजड़ी के पेड़ फिर बबूल के पेड़ टकराकर पलट गयी। करीब पौने बारह बजे हुए इस हादसे में कार में पति-पत्नी और एक 12 साल का बच्चा, एक ही परिवार से थे । हादसे में कार में लगे गुब्बारे की वजह से बहुत कम चोटे आई। सुनील बेनीवाल ने बताया कि कार में सवार तीनों को चिकित्सा सुविधा के लिए हाइवे एम्बुलेंस (चालक पूना राम) से एमडीएम अस्पताल भेज कर क्षतिग्रस्त कार को पुलिस चौकी आगोलाई में रखा, आगोलाई पुलिस प्रभारी एएसआई माधोसिंह चौहान ने बताया कि नवीं मुम्बई निवासी समितदास अपनी पत्नी व बच्चे के राजस्थान घूमने के लिए आये थे जो माउन्ट आबू , बाड़मेर, जैसलमेर घूम कर जोधपुर आ रहे थे तब तोलेसर फांटा के पास कार अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकराकर पलटी खा गयी । हादसे में कार में लगे गुब्बारे समय पर खुलने से सभी सुरक्षित बच गए । मामूली चोटे आई ,जिसका एमडीएम अस्पताल में प्राथमिक उपचार करके सभी को छुटी दे दी गई ।
शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017
तेज रफ़्तार के कारण कार हुई अनियन्त्रित बबूल से टकराई।
न्यूज़ रिपोर्टर
पत्रकारों के लिए अवसर अनंत है। किंतु साथ ही साथ किसी भी पत्रकार का कार्य अधिक चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि नया विश्व, इस कहावत को चरितार्थ कर रहा है कि ‘‘कलम (और कैमरा) तलवार से कहीं अधिक प्रभावशाली है।’’ अब घटनाओं की मात्र साधारण रिपोर्ट देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रिपोर्टिंग में अधिक विशेषज्ञता और व्यावसायिकता होना आवश्यक है। यही कारण है कि पत्रकार समाचारपत्रों एवं आवधिक पत्र-पत्रिकाओं के लिए राजनीति शास्त्र, वित्त एवं अर्थशास्त्र, जाचं, संस्कृति एवं खेल जैसे विविध क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त करते हैं।



